इस वैरायटी की बात करें तो इसकी रोटी स्वादिष्ट बनती है और इसकी रोटी खाने से इसका टेस्ट भी अच्छा ही लगता है।
ये वैरायटी 2021 पर डेवलप की गई है। खास तौर से यह वैरायटी उत्तर पश्चिम एशिया के लिए बनाई गई है।
बुआई: इसका बुआई का सही समय 25 अक्टूबर से 30 नवंबर तक का होता है।
फुटाव: इसमें 15 से 30 फुटाव बनते हैं, यानी कि 15 से 30 टिलरिंग होते हैं।
फसल की ऊँचाई: फसल की ऊँचाई 95 सेमी से 100 सेमी तक होती है।
फसल की अवधि: फसल की अवधि 125 से 130 दिन तक का समय लेती है।
प्रति एकड़ बीज: प्रति एकड़ बीज की आवश्यकता 45 किलोग्राम Seed की जरूरत पड़ती है।
प्रति एकड़ बुआई: इस वैरायटी में सिंचाई के लिए पूरे 3 से 4 दिन लगते हैं।
कुल उत्पादन: उत्पादन की बात करें तो एन.एच. करन शिवानी प्रति एकड़ खेत में 32 क्विंटल तक रहता है।